मासूम पर तेंदुए का हमला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम।

Date:

 

मिहींपुरवा बहराइच/बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, इस दौरान बच्ची को तेंदुआ मुंह में दबाकर भागने लगा।

लोगों के शोरगुल करने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ भाग गया। घर से 50 मीटर की दूरी पर मासूम का शव मिला है घटना की सूचना मिलने पर सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची है।

मामला सुजौली थाना क्षेत्र का जहां पर कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निशान गाड़ा रेंज स्थित रमपुरवा ग्राम पंचायत के मुखिया फॉर्म गांव का है।

जहां पर तेंदुए ने लगभग 6 साल की मासूम पर अचानक हमला कर दिया , बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी तभी घात लगाकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मुखिया फॉर्म गांव निवासी मनोज की लगभग 6 वर्षीय बेटी अनुष्का गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के आंगन में खेल रही थी।

तभी गन्ने के खेत से निकलकर आए एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और मासूम को मुंह में दबाकर भागने लगा , परिजनों ने शोर मचाया और उसके पीछे दौड़े फिर तेंदुआ बच्ची को घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर छोड़कर नहर की पटरी पर स्थित झाड़ियों में छुप गया। लेकिन तब मासूम की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

आसपास और गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के द्वारा सूचना तत्काल वन विभाग व थाना प्रभारी सुजौली को दी गई , घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी सुजौली प्रकाश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर रमपुरवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद ,लेखपाल व वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...