Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

February 13, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा ग्राम सभा के कबेलपुर गांव में गुरुवार तड़के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कबेलपुर निवासी राजू पंडित (पुत्र कालू पंडित) कोलकाता में मजदूरी करता था और बुधवार को ही परिवार सहित गांव लौटा था।

div style=”width: 478px;” class=”wp-video”div

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई शराब के नशे में उसका अपने बड़े भाई शिवसागर ने उससे मारपीट व हंगामा खड़ाकर दिया। इसी दौरान छोटे भाई राजू पंडित के सीने में तेज दर्द होने से दर्द से कराहने लगा जिस पर उसने घर में रखी दर्द की दवा खाई जिसके कुछ देर बाद गुरुवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना परिजनों ने मोतीपुर पुलिस को दी मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेज दिया। मृतक के पुत्र ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। मृतक हृदय रोग से पीड़ित बताया जा रहा है तथा शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें