Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा बिछिया मार्ग पर हाथी के हमले में बाइकसवार महिला की मौत, चालक व साथ बैठे दो बेटे घायल

February 14, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निशानगाड़ा रेंज के बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर टस्कर हाथी के हमले में एक बाइकसवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा व साथ बैठा बेटा घायल हो गया।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के पारस पुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी 45 पत्नी विक्रम निषाद अपने दो बेटों बड़ा करन 17 व छोटा बेटा अर्जुन 15 साल के साथ बाइक से इलाज के लिए मिहीपुरवा की ओर खालेपुरवा नामक गाँव गई थी दोपहर 3 बजे के करीब जब वे लोग निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मिहीपुरवा-बिछिया हाईवे मार्ग से होकर वापस घर लौट रहे थे तभी निशानगाड़ा बिछिया के बीच सड़क के बीचोबीच बाइक के सामने अचानक टस्कर हाथी निकल पड़ा जिसने बाइक पर हमला कर दिया। हमले के बाद राहगीरों के निकलने पर हाथी मौके से हट गया।

जिसके बाद बिछिया निवासी गोले कुरैशी, व आम्बा निवासी वारिश अली ने सवारी बस से घायलों को बिछिया निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। निजी चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला के दोनों बेटे घायल हैं। जिनके हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई है। राहगीरो की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची है लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें