Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बाघमऊ में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर एक ऑडियो सामने आया है। उसमें एक व्यक्ति खुद को गोमती नगर का तारा सिंह बिष्ट बता रहा है।

By admin · February 15, 2026 · 1 min read

बाघमऊ में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर एक ऑडियो सामने आया है। उसमें एक व्यक्ति खुद को गोमती नगर का तारा सिंह बिष्ट बता रहा है। वह सुभासपा विधायक बेदी राम पर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहा है। कह रहा है कि बाघामऊ में विधायक जी आप सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बाउंड्री बनवा रहे हैं।

दूसरी तरफ से कहा जा रहा है- मैं बेदी राम विधायक बोल रहा हूं। मेरा दो-तीन जगह काम है। मेरी बात सुन, वहां पर 16 फीट रोड है। इस पर खुद को तारा सिंह बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि 40 फीट रोड है। इस पर दूसरी ओर से कहा गया- हमने 6 फीट रोड के लिए अपनी जमीन दी है। इस पर खुद को तारा सिंह बताने वाला कहता है कि आपने आगे भी जमीन कब्जा किया है।

बातचीत में व्यक्ति ने नाले की जमीन पर भी कब्जा का आरोप लगाया। इस पर खुद को विधायक बेदी राम कहने वाले ने कहा- ऐसे करोगे तो वह भी बंद कर देंगे जो हमने 6 फीट रोड दिया है। हम सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करते हैं। इस पर तारा सिंह बिष्ट बताने वाला व्यक्ति कहता है कि आपने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। नपवा कर बाउंड्रीवाल तोड़वा दूंगा। वह नक्शे को भेजने को कहता है, तो खुद को बेदी राम कहने वाले ने कहा- वह खुद ही प्रॉपर्टी डीलर हैं। गुंडई न करो।

विधायक बेदी राम पर भरवारा मल्हौर वार्ड में नाला पाटकर उसपर दीवार बनाने का आरोप लगा है। यह विवाद करीब 1 साल से चल रहा है।
विधायक बेदी राम पर भरवारा मल्हौर वार्ड में नाला पाटकर उसपर दीवार बनाने का आरोप लगा है। यह विवाद करीब 1 साल से चल रहा है।

नाला पाटकर कब्जा करने का भी लगा है आरोप

बेदी राम पर लोगों ने भरवारा मल्हौर वार्ड में नाला पाटकर उसपर दीवार बनाने का आरोप लगाया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने 6 फीट आगे तक जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके कारण नाराज लोगों ने मामले की शिकायत लखनऊ की महापौर और नगर आयुक्त से कई बार की है।

स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला से भी शिकायत की है। मामला करीब 1 साल से चल रहा है। गत दिनों स्थानीय सपा पार्षद ममता रावत ने भी इसी प्रकरण को लेकर उन पर गाली देने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीबीडी थाने पर धरना दिया था। नगर निगम मामले की जांच कर रहा है।

और खबरें