Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ नगर निगम ने विधायक से लॉन का ब्योरा मांगा:15000 स्क्वायर फीट में सुभासपा के बेदीराम ने बनवाया है मैरिज लॉन

By admin · February 25, 2026 · 1 min read

भरवारा में सुभासपा विधायक बेदीराम के जमीन की पैमाइश का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। नगर निगम जोन चार से विधायक को हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए नोटिस थमा दिया गया है। भरवारा के भेसवारा इलाके में विधायक का मैरिज लॉन है, जिसका हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए जोन कार्यालय ने विधायक से जमीन का ब्योरा मांगा है।

यह नोटिस नगर निगम अधिनियम 222 के तहत विधायक के मैरिज लॉन को दिया गया है। हालांकि मैरिज लॉन पर विधायक के कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया तो कर्मचारियों ने गेट पर उसे चस्पा कर दिया है।

मैरिज लॉन के असेसमेंट के लिए गई टीम को लौटाया था

भरवारा मल्हौर वार्ड के भरवारा में विधायक बेदी राम 15000 स्क्वायर फीट में मैरिज लॉन है। इस मैरिज लॉन का हाउस टैक्स असेसमेंट करने के लिए नगर निगम जोन चार की टीम मौके पर गई थी। लेकिन, नगर निगम के कर्मचारियों को मैरिज लॉन की नपाई नहीं करने दी गई।

मैरिज लॉन में एंट्री न मिलने पर जोन कार्यालय से नोटिस जारी कर विधायक बेदीराम से जमीन का ब्योरा मांगा गया है। फिलहाल, नगर निगम की ओर से जवाब न मिलने पर मैरिज लॉन को सील करने की तैयारी की जा रही है। मामला विधायक से जुड़ा होने के चलते कोई भी नगर निगम का जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

15 दिन बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई

खरगापुर इलाके में सरकारी जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विधायक बेदी और स्थानीय पार्षद ममता रावत के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नगर निगम की ओर से एक कमिटी गठित कर पूरे इलाके में जमीन की पैमाइश का संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने निर्देश दिए थे।

कमिटी गठित हुए 15 दिन हो गए, पर कमिटी में शामिल लेखपाल दो से तीन गाटा संख्या की ही नपाई कर पाए हैं। बाकी की जमीन पर अबतक पैमाइश का कार्य नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि मामला सत्ता में शामिल पार्टी से जुड़े विधायक का है। इसके चलते ही नगर निगम के अफसर फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

और खबरें