बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ठोरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया।

Date:

पीड़ित। - Dainik Bhaskar
सीनियर पत्रकार मदन परवाल

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ठोरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ठोरिया निवासी सुनील कुमार मौर्य (27) पुत्र अलखराम मौर्य अपने घर के सामने रास्ते पर खड़े थे। तभी गांव के मोतीलाल, अनिल कुमार और लाजवंती वहां आ गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इन लोगों ने सुनील को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब सुनील ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सुनील के हाथ, गले और सीने पर गंभीर चोटें आईं। सुनील की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घायल सुनील को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित की शिकायत पर विशेश्वरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (चोट पहुंचाना) और धारा 352 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामले की जांच रमाशंकर यादव कर रहे हैं। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...