Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बहराइच जनपद में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल की कमी की अफवाहें फैल गईं।

March 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”बहराइच जनपद में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल की कमी की अफवाहें फैल गईं। इन अफवाहों के चलते गुरुवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी।div
divdiv
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मोतीपुर तहसील के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग अपनी गाड़ियों के साथ-साथ ड्रमों और कैन में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखे। इस बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिससे तेल की कमी की अफवाहें और अधिक फैल गईं।

हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल की किसी भी कमी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें।

प्रशासन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि तेल की कमी की खबरें केवल अफवाह हैं। मनकामेश्वर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से इन अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें