Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाघ के हमले में 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से हुआ घायल। मेडिकल कॉलेज बहराइच किया गया रेफर।

April 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

 

परिजन बता रहे बाघ का हमला जबकि वन विभाग बता रहा है तेंदुए का हमला।


मिहींपुरवा बहराइच/कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र इन दिनों वन्य जीव के हमले व मौत को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी क्रम में मोतीपुर रेंज के राजापुर कतरनिया के तडपुरवा गांव निवासी 10 वर्षीय राजा बाबू पुत्र कमल प्रसाद मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे अपने खेत के किनारे खेल रहा था।

तभी अचानक मकई के खेत से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया और दबोच कर ले जाने लगा। जिसे देख साथ खेल रहे बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। फिर बाघ घायल अवस्था में बालक को छोड़ भाग गया। तब तक अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाघ के हमले में बालक के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव हो गए हैं। आनन फानन में परिजन बाइक से घायल बालक को सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अभी भी बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

क्षेत्राधिकार मोतीपुर एसके तिवारी ने बताया तेंदुए के हमले में बालक घायल हुआ है। परिजनों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। तथा वन विभाग की टीम को मौके पर भेज कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा वन विभाग की तरफ से गस्ती भी बढ़ा दी गई है। परिजनों का कहना है की बाघ की मौजूदगी अभी भी वहां पर है इसलिए गांव में डर व भय का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें