Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दो दिन पहले यूपी के अलग–अलग हिस्सों में आए ज़बरदस्त आंधी-तूफान और इससे हुई जनहानि पर गहरी चिंता जताई है।

May 16, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दो दिन पहले यूपी के अलग–अलग हिस्सों में आए ज़बरदस्त आंधी-तूफान और इससे हुई जनहानि पर गहरी चिंता जताई है। प्रदेश सरकार से अपील की है कि वे प्रभावित परिवारों की मदद में पूरी उदारता बरते और हर संभव सहयोग प्रदान करें, जिससे लोग अपने उजड़े घर–बार को फिर से संवार सकें।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

त्वरित मदद देकर सरकार उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि तूफान से 111 लोगों की मौत हो गई। 72 लोग घायल हो गए। 242 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। फसलें बर्बाद हो गईं और आजीविका का साधन छिन गया। ऐसे में सरकार को तुरंत सक्रिय होकर राहत कार्यों में तेजी लानी चाहिए। प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद, मकान निर्माण में सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे वे दोबारा अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से जनता पर नया बोझ

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मायावती ने केंद्र सरकार की पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी पर भी निशाना साधा। चेतावनी दी कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की नई बढ़ोतरी करोड़ों गरीब, मेहनतकश, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगी।

महंगाई ने जनता का जीना मुहाल कर दिया

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगे होने से ट्रांसपोर्ट, खेती और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। इससे गरीब परिवारों का पालन-पोषण और भी दुष्कर हो जाएगा। खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि खाद, बीज, सिंचाई और मंडी तक माल पहुंचाने का खर्च बढ़ जाएगा। मध्यम वर्गीय परिवारों की मासिक खर्च बढ़ने से बचत का कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महंगाई को बढ़ावा देने वाली इस अनवरत वृद्धि को तुरंत रोका जाए। सरकार को सार्थक कदम उठाकर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए। यही समय की मांग है और जनता भी इसी की उम्मीद कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें