Skip to content
September 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

काशी से वडनगर तक आज निकलेगी ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’, राजनाथ सिंह और सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी –

September 16, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज यानी 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत…

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज यानी 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे।यात्रा की शुरुआत से पहले सेवा यात्री ललिता घाट पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और डमरू दल व शंखनाद के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंदिर में महारुद्राभिषेक करेंगे।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की जाएगी।इसके बाद दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अतिथिगण अवलोकन करेंगे। इसके बाद सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा और संबोधन के बाद ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को रवाना किया जाएगा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना है।10 राज्यों, 193 जिलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी यात्राकाशी से वडनगर और वडनगर से काशी तक चलने वाली 22 दिवसीय बाइक यात्रा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम स्थलों और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी। काशी से करीब 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से 1,000 से अधिक युवा इस यात्रा से जुड़ेंगे।यात्रा दोनों दिशाओं में 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। प्रत्येक पड़ाव को सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यात्रा के जरिए युवाओं की भागीदारी के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी दिया जाएगा।17 सितंबर की शाम पूरे प्रदेश में एक साथ प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *