Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

OpenAI ने हैक की ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट, PM अल्बानीज ने जताई चिंता

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

OpenAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या काम आसान करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके गलत इस्तेमाल से साइबर सुरक्षा को लेकर भी…

OpenAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या काम आसान करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके गलत इस्तेमाल से साइबर सुरक्षा को लेकर भी नई चिंताएं सामने आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी स्वास्थ्य डेटा पोर्टल को हैक किया है. एजेंट ने बिना अनुमति के प्रवेश कर कुछ फाइलों तक पहुंच बनाई. सरकार के मुताबिक, यह किसी सरकारी वेबसाइट को AI एजेंट द्वारा हैक किए जाने का पहला ज्ञात मामला हो सकता है

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि जून में ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी स्वास्थ्य डेटा पोर्टल में सेंध लगाई थी. सरकार के मुताबिक, AI एजेंट ने सिस्टम में बिना अनुमति के प्रवेश किया और कुछ फाइलों तक पहुंच बनाई. ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, यह किसी सरकारी वेबसाइट को AI एजेंट द्वारा हैक किए जाने का पहला ज्ञात मामला हो सकता है. यह घटना अमेरिका के बाहर AI एजेंट के किसी बाहरी सिस्टम तक पहुंच बनाने के सबसे चर्चित मामलों में से एक बताई जा रही है

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि ओपनएआई के एक AI एजेंट ने सरकारी मेडिकल स्टैटिस्टिक्स पोर्टल में बिना अनुमति के प्रवेश किया था. इस पोर्टल पर सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च समेत गैर-संवेदनशील स्वास्थ्य आंकड़े मौजूद थे. न्यूयॉर्क में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अल्बानीज ने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के आधार पर सरकारी नेटवर्क में बड़े स्तर पर सेंधमारी नहीं हुई है

हालांकि, उन्होंने कहा कि AI एजेंट का इस तरह बिना अनुमति सिस्टम तक पहुंचना पूरी तरह अस्वीकार्य है. अल्बानीज ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सामने इस घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई है. साथ ही, उन्होंने सरकार को घटना की जानकारी देने में हुई देरी पर भी निराशा जाहिर की

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *