Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ व मोहन लालगंज संसदीय सीट पर लोगों का विरोध तेज हो गया है। नाराज लोगों ने वोट न देने की चेतावनी दे डाली है।

April 15, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”मतदान के विरोध में लोगों ने बैनर लगाया। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″मतदान के विरोध में लोगों ने बैनर लगाया।div
div class=”fe1b7d06″div

सड़क व नाली न बनाए जाने के विरोध में लखनऊ व मोहन लालगंज संसदीय सीट पर लोगों का विरोध तेज हो गया है। नाराज लोगों ने वोट न देने की चेतावनी दे डाली है। रविवार को शहीद भगत सिंह वार्ड, पंडित दीन दयाल पुरम योजना, इंदिरा नगर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

स्थानीय लोगों के अनुसार 20 वर्षों से सड़क और नाली नहीं बनी है। कालोनी के मुख्य प्रवेश पर बैनर टांग दिया है जिस पर लिखा है कि ‘जब तक 80 मीटर रोड नहीं, तब तक आपको वोट नहीं’। इससे पहले भी राजधानी में सड़क नहीं होने पर लोग वोट का विरोध कर चुके है।

जनप्रतिनिधियों पर निकल रहा गुस्सा

नाराज लोगों का गुस्सा सरकारी विभागों के साथ – साथ जनप्रतिनिधियों पर निकल रहा है। विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि प्रत्याशी वोट मांगने आएगा तो वापस जाओ के नारे लगाकर उसका विरोध करेंगे। कालोनी निवासियों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। सैकड़ों पर घरों पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ लिखे पोस्टर चिपकाए गए हैं। कालोनी वासियों की मांग है कि तत्काल सड़क बनाई जाए। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कॉलोनीवासी नारेबाजी पर अड़े रहे।

div class=”f3e032cb “पंडित खेड़ा में लोग मतदान का बहिष्कार कर चुके हैं।div
div class=”f46ba790″पंडित खेड़ा में लोग मतदान का बहिष्कार कर चुके हैं।div
divdiv

चुनाव में वायदा कर उनको छला जा रहा है

लोगों का कहना है कि हर चुनाव में झूठा वादा करके हमको छला जा रहा है। लोगों का कहना है सांसद, विधायक, महापौर और नगर निगम कार्यालय तक चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सालों पुरानी इस कालोनी की मुख्य सड़क को छोड़कर आसपास की सड़कें नहीं बनी हैं। नाली न बनी होने से पानी की निकासी सही नहीं है। बरसात आने वाली है फिर समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। नालियों का पानी खाली प्लाट में जा रहा है। लोगों की मांग है कि सड़क के दोनों ओर नाली बनाकर पानी की निकासी सुचारु की जाए और सड़क बनाई जाए। सड़क नहीं बनने से तीन हजार की आबादी लोकसभा मतदान का बहिष्कार करेगी।

500 से ज्यादा सड़क खराब पड़ी है

नगर निगम के 8 जोन को जोड़ दिया जाए तो शहर में छोटी-बड़ी करीब 500 से ज्यादा सड़क खराब पड़ी है। इसमें से आउटर इलाकों में आने वाली सड़कों की संख्या सबसे ज्यादा है। नगर निगम कई बार बजट न होने की बात कर उन सड़कों को बनाने से मना भी कर चुका है। स्थानीय लोग पार्षद, मेयर, विधायक और एमपी तक को पत्र लिखते रहे हैं लेकिन सड़क नहीं बन पाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें