Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

हत्या के प्रयास के लिए गोली मारने के अपराध मे दोषी करार दिए गए आरोपी राजाराम वर्मा व शरीफ को विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ?

April 16, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”यह तस्वीर कोर्ट की है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″हत्या के प्रयास के लिए गोली मारने के अपराध मे दोषी करार दिए गए आरोपी राजाराम वर्मा व शरीफ को विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट दिनेश पाल यादव ने सात वर्ष के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाकर गैंगस्टर एक्ट से बरी करने का आदेश भी दिया है। वहीं, दस रुपए का लालच देकर बच्ची से बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है।div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”div

खराब गुणवत्ता की शिकायत पर हुआ था विवाद

विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र श्रीवास्तव और एम पी तिवारी ने बताया कि इस मामले मे घायल की पत्नी संगीता रावत ने थाना गोमती नगर मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कहा गया कि उसका पति भवान सिंह रावत सीएमएस स्कूल में निर्माण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उसी स्कूल में विपक्षी चंद्र प्रकाश मिश्रा वा अन्य सप्लाई आदि का कार्य करते थे। जिसकी खराब गुणवत्ता की शिकायत उन्होंने स्कूल के उच्च अधिकारियों से की थी।

29 दिसंबर 2003 को दोपहर में वह किसी दोस्त से मिलने गोमती नगर गए थे तो वही पर आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की नियत से उन पर गोली चला दी। जिसके कारण वह घायल हो गए थे। चंद्र प्रकाश मिश्रा की मृत्यु हो जाने के कारण उसका मुकदमा समाप्त कर दिया गया। एक अन्य अभियुक्त जब्बार द्वारा पूर्व में ही जुर्म स्वीकार कर लेने के कारण उसकी पत्रावली मूल वाद से अलग कर दी गयी थी। साथ ही न्यायालय ने अपने निर्णय में 2 अन्य अभियुक्त देवनरायण सिंह एवम राम सनेही को सभी धाराओं से दोषमुक्त करने का आदेश भी जारी किया।

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल की सजा

9 वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास के आरोपी गनेश को अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्याम मोहन जायसवाल ने 5 वर्ष के कठोर कारावास औरबीस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले मे पीड़िता की माता ने 2 फरवरी 2016 को थाना गुडम्बा मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को दस रुपए का लालच देकर बहला फुसला कर एकांत जगह ले गया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें