div class=”f3e032cb”
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में महिला कैदियों को ले जा रही एक पुलिस गाड़ी में अचानक आग लग गईं। गनीमत रही कि चालक और उसमें बैठी महिला कैदी, पुलिसकर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और आस पास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग कैसे लगी यह अभी नहीं पता चल सका है।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
राजभवन के पीछे माल एवेन्यू रोड पर मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर महिला कैदियों को कोर्ट ले जाने वाली बंदी वैन में आग लग गई। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त वैन में नौ महिला बंदी और 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आग ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।div
divdiv
स्पार्किंग से लगी थी आग
CFO मंगेश कुमार ने बताया कि आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि यह प्रिजन वैन महिला कैदियों को पेशी हेतु न्यायालय ले जा रहे थे, जिसमें 09 महिला कैदी और अन्य महिला पुलिस कर्मी मौजूद थी। जो आग लगने पर स्वयं सुरक्षित बाहर निकल आई थी। प्रिजन वैन चालक बालेंद्र सिंह से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ड्राइवर केबिन में लगे जीपीएस व कैमरे के पास हुई स्पार्किंग से आग लगी थी।



