Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बहराइच लखीमपुर सीमा से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन,, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

May 4, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

बहराइच लखीमपुर सीमा से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन,, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।


मिहींपुरवा बहराइच
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जिला अधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने अभिनव पहल कर ऐतिहासिक कदम उठाया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम 110 किलोमीटर वृहद रिले मशाल दौड़ रन फॉर वोट के तहत मैराथन दौड़ का शुभारंभ आज मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने लखीमपुर जनपद बहराइच की सीमा के जालिम नगर पुल से शुरुआत की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने रन फार वोट मैराथन दौड़ में शामिल धावकों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। रन फॉर वोट मैराथन दौड़ में एसपीबीपी इंटर कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्राएं तथा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में हर छात्र छात्राओं द्वारा एक किलोमीटर की दौड़ लगाकर एक दूसरे को मशाल देकर मैराथन दौड़ को आगे बढ़ाया।

इस भव्य कार्यक्रम में धावकों का जगह जगह उत्साहवर्धन स्वागत सत्कार करने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।उपस्थित जनसमूह ने सभी धावकों को पुष्प की माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सभी धावकों का उत्सवर्धन किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, चुनाव पर्यवेक्षक, डीपीआरओ राघवेंद्र त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, खलीक अहमद, एसपीबीपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक/ अनिल कुशवाहा ,प्रिंसिपल दुर्गेश कुमार ,ग्राम विकास सचिव पंकज सिंह, शिवजी पोरवाल, शाहनवाज जितेंद्र वर्मा, मनीष चौधरी, शैलेश सिंह एवं शिक्षक राजकुमार यादव राजेश गुप्ता,सुनील चौधरी, पंकज सिंह ,डॉ जे पी सिंह एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों ने भी पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया।

इस मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ में सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी मोतीपुर दद्दन सिंह व चौकी इंचार्ज जालिम नगर दिवाकर तिवारी दलबल के साथ दौड़ में शामिल रहे तथा आवागमन बहाल करने में अहम भूमिका निभाई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें