Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बीकेटी में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले संविदाकर्मी लाइनमैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

May 17, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के बीकेटी में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले संविदाकर्मी लाइनमैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा मृतक की पत्नी ने किया है। पत्नी ने बताया कि ‘घर का बिजली बिल 300 रुपए था। जब अधिकारी घर पहुंचे तो पहले पूरे गांव के सामने बेइज्जत किया, फिर कनेक्शन काट दिया। हम लोग रातभर अंधेरे में रहे। जाते-जाते वो लोग धमकी भी दे गए कि शिकायत किया तो किसी काम का नहीं छोड़ेंगे।’div
div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_1__container__”div
div
div

मृतक के पिता पुत्तू रावत कहते हैं कि मेरे बेटे गुलाब रावत (38) को सबसे ज्यादा जेई अजय कुमार, एसडीओ राज कुमार यादव और एसएसओ राहुल गौतम परेशान कर रहे थे। दो दिन पहले सब स्टेशन कठवारा से तीनों लोग आए थे। गुलाब को बोले कि बिजली की लाइन सही करनी है।

लड़के का ट्रांसफर अहिबरनपुर पॉवर हाउस होने से उसने जेई के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद रात में अधिकारियों ने घर पर छापा मारा। बिजली चोरी का आरोप लगाकर केबिल काट दी। रंजिश इतनी कि 10 मई को तबादला किया, फिर उसे नौकरी से निकाल दिया। इसी बात से परेशान होकर वह ईंटेश्वर महादेव मंदिर के पास ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी।

अकेले उठाता था परिवार का खर्च

गुलाब पिछले कई सालों से बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम करता था। उसकी सैलरी 12 हजार महीना थी। पूरा परिवार उसी पर आश्रित था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। 10 साल की लड़की, 7 और 5 साल के दो लड़के। अभी बच्चों को ये भी नहीं पता है कि उनके पिता अब कभी वापस नहीं आएंगे। वो घर में पसरे मातम को देखकर गुमशुम हैं।

ऑफिस में भी हुई थी मारपीट

ऑफिस के एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि- बिजली विभाग में भी उसके साथ कई बार मारपीट हुई थी। वह जब ऑफिस आता उसे बात-बात में बेइज्जत किया जाता। कई बार उससे ओवर टाइम काम कराया जाता। जिस लोकेशन पर उसकी ड्यूटी नहीं रहती वहां भी भेजा जाता। ट्रांसफर के बाद वह काफी परेशान था।

7 घंटे ऑफिस में धरना, कार्रवाई के लिए अड़े रहे परिजन

मृतक संविदा कर्मी गुलाब की मौत की खबर होने के बाद बड़ी संख्या में गांव वालों और परिजनों ने बक्शी का तालाब स्थित कठवारा बिजली विभाग कार्यालय को घेर लिया है। करीब 7 घंटों तक वहां मौजूद रह कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के परिजन मामले का खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

div class=”f3e032cb “कार्रवाई को लेकर अड़े परिजनों ने बिजली विभाग कार्यालय पर दिया धरनाdiv
div class=”f46ba790″कार्रवाई को लेकर अड़े परिजनों ने बिजली विभाग कार्यालय पर दिया धरनdiv
divdiv

घटना के गांव के लोगों में गुस्सा

घटना के बाद से ग्रामीण और मृतक के परिजनों में गुस्सा है। उनका कहना है कि गुलाब को जब परेशान किया जा रहा था तब किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है।

दो सदस्यों की कमेटी करेगी जांच

बीकेटी मंडल बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी ए.के राय का कहना है कि परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी में एक्सईएन टेस्ट सुबोध कुमार झा और एक्सईएन रहीमनगर अक्षय सिंह को शामिल किया गया है। दोनों सदस्य 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना की तस्वीरों से समझिए पूरा मामला​​

div class=”f5e1d774 ”

1.कर्मचारी के कूदने की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक दी गई थी

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

2.घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, फिर शव को ट्रैक से बाहर लाया गया था

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

3.बक्शी का तालाब स्थित कठवारा बिजली विभाग के कार्यालय पर लोग इकट्ठा हो गए थे

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

4.लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बिजली विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

5.घेराव के दौरान मृतक की पत्नी बेहोश हो गई थी

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

6.पुलिस लोगों से पूछताछ करने के बाद शिकायत लिखी, शिकायत में पिता ने कई आरोप लगाए हैं

div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f5e1d774 ”

7.परिवार के लोगों ने पुलिस को एक आवेदन दिया है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है

div
div class=”f3e032cb “div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें