Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

अधिशासी अधिकारी के बुलाने पर पंहुचे सभासदों से नहीं‌ मिले ईओ सभासदों में नाराजगी

May 23, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

अधिशासी अधिकारी के बुलाने पर पंहुचे सभासदों से नहीं‌ मिले ईओ सभासदों में नाराजगी

मिहींपुरवा के सभासद नगर पंचायत निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिलने गये थे

 

मिहींपुरवा बहराइच
आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा के लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने के कारण काफी परेशानियां हो रही है जिसपर नगर पंचायत मिहीपुरवा के निवासियों ने अपनी समस्या वार्ड के सभासदों को बताया सभासदों ने नगर पंचायत मिहीपुरवा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार से लोगों की समस्या के बारे में नगर पंचायत मिहीपुरवा के ईओ को बताया और समाधान के लिए सभासदों के साथ समस्या के निराकरण हेतु वार्ता बैठक बुधवार को निर्धारित किया गया था। आज सभी सभासद अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक के लिए नगर पंचायत मिहीपुरवा कार्यालय पंहुचे काफी देर तक ईओ का इंतजार किया जब ईओ नही दिखाई पडे पता किया तो पता चला ईओ घर से नहीं आये हैं जिसपर नाराज सभासदों ने मिहींपुरवा नगर पंचायत के निवासियों की समस्या तथा ईओ के न मिलने का एक पत्र एसडीएम मिहीपुरवा को सौंपते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है।

मिहींपुरवा नगर पंचायत के निवासियों को परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने के कारण लोग दर-दर भटकने को मजबूर, हैं क्योंकि परिवार रजिस्टर नकल के आधार पर ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पेंशन व राशन कार्ड जैसी समस्याओं का समाधान होना है जबकि महीनो पहले नगर पंचायत का सर्वे कराया जा चुका है। किंतु सर्वे जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर वार्ड के सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर इन समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी से मिलने का समय पूर्व निर्धारित था नाराज सभासदों ने कहा कि अगर ईओ घर से नही आये थे तो हम लोगों को सूचना दे देते नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे सभासदों को अधिशासी अधिकारी के रवैए से भारी नाराजगी दिखी। सभासदों ने आरोप लगाया कभी भी अधिशासी अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते हैं।

जिससे जन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार से बात की गई। तो उन्होंने बताया ऑनलाइन मीटिंग होने की वजह से कार्यालय नहीं आ पाए हैं कार्यालय पंहुचने पर सभासदों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जायेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें