Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाली कस्टम चोरी का 21 लाख का माल बरामद

May 31, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

रुपईडीहा। इंडो नेपाल बार्डर पर नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स व हर 2/3 किलोमीटर पर एसएसबी की पोस्ट से जवान अहर्निश पहरा दे रहे हैं। परंतु बीते लगभग डेढ़ माह से लगातार पड़ोसी बांके जिले में स्थान स्थान पर नेपाली कस्टम चोरी का माल बांके पुलिस पकड़ रही है।

शुक्रवार की सुबह ही नेपालगंज एयरपोर्ट पर सनराइज कोरियर की मार्फत प्लेन से काठमांडू भेजने के लिए 7 सौ 20 पीस मोबाइल के कॉम्बो डिस्प्ले बरामद हुए। नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 11 मे लेडीज कुर्ते सलवार व लुंगी बरामद की गई।

वार्ड नं 3 मे 3 सौ 72 जोड़े चप्पलें बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिस्प्ले के खरीद बिक्री के प्रपत्र नही थे। 18 लाख के डिस्प्ले, 2 लाख 87 हजार के कपड़े व 44 हजार 6 सौ 40 की चप्पलें कुल 21 लाख 31 हजार 6 सौ 40 रुपयों का माल आवश्यक कार्यवाही हेतु नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौंपा गया है।

डेढ़ माह पूर्व बांके जिले के एसपी सुवास चंद बोहरा के स्थान पर तुल बहादुर कार्की को नेपाल के गृह मंत्रालय ने बांके जिले का एसपी नियुक्त किया है। उसके बाद लगातार नेपाली पुलिस सक्रिय हुई है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
31/5/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें