Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाली महिला का हजारों का सामान लेकर रिक्शा चालक फरार।

June 11, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल से अक्सर नेपाली महिलाएं ही घरेलू जरूरत का सामान खरीदने रुपईडीहा आती हैं। विगत दिनों कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। जिनमे रिक्शा चालक नेपाली महिलाओं का सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना शनिवार की दोपहर घटी। रिक्शे पर सामान रखकर नेपाली महिला दूसरा सामान लेने लगी। रिक्शा चालक रिक्शे पर सामान लेकर रफूचक्कर हो गया।

शनिवार की दोपहर खुमारी अधिकारी पत्नी धीरेंद्र शर्मा निवासिनी तुलसीपुर जिला दांग नेपाल ने दुःखी होते हुए बताया कि उसने घर के कपड़े, बच्चों के लिए स्टेशनरी व अन्य सामान लगभग 16 हजार का लिया था। रुपईडीहा के सेंट्रल बैंक चौराहे पर एक रिक्शे पर सामान रखा। रास्ते मे रिक्शे को रोककर सड़क के किनारे एक दुकान पर चीनी लेने चली गयी। दुकान से मैं जब बाहर निकली तो रिक्शा गायब था। पूरे बाजार में घूमती रही लोगो से पूछती रही। परंतु वह रिक्शा वाला नही मिला।

एक सप्ताह पूर्व नेपालगंज निवासी दुर्गा प्रसाद रोकाय का 45 हजार रुपये का सामान लेकर रिक्शा चालक फरार हो गया था। एक माह पूर्व भी ऐसी ही घटना 2 नेपाली महिलाओं के साथ घट चुकी है। ये चोरी की घटना पैंडल रिक्शा चालक ही कर रहे हैं। पीड़ित थाने तक पहुंचते नही। पीड़ित हाथ मलते हुए नेपाल चले जाते हैं।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
10/6/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें