Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मिहींपुरवा मुख्यालय तक पहुंची यातायात निरीक्षक के कार्यवाही की गूंज ?

June 19, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

 

नायब तहसीलदार के समर्थन में राजस्व लेखपाल संघ और बार एसोसिएशन की टीम ने सौंपा ज्ञापन

 

 

 

मिहींपुरवा(बहराइच): मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के नायब तहसीलदार के वाहन के चालान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।

नायब तहसीलदार के पक्ष में बुधवार को तहसील के राजस्व कर्मियों और बार एसोसिएशन की टीम ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । मिहींपुरवा तहसील के आदर्श बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा की अगुवाई में बुधवार को वकीलों ने यातायात निरीक्षक अनेन्द्र यादव के कार्यशैली के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया ।

वकीलों ने यातायात निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । अधिवक्ताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अगवाई में राजस्व कर्मियों ने भी तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौपा । लेखपाल संघ के अध्यक्ष का कहना है कि लाल नीली बत्ती लगी वाहन का चालान करना ठीक बात है ।

लेकिन यातायात निरीक्षक की ओर से बलरामपुर मार्ग पर पत्नी के साथ मौजूद नायब तहसीलदार के साथ जिस तरह अभद्रता की गई है वह अक्षम्य है। सभी ने यातायात निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग की । इस दौरान ओम प्रकाश यादव, राम प्रकाश मौर्य, नफीस खान, जय प्रकाश मौर्य, राकेश कुमार यादव, राम कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, विमलेश कुमार, धर्मेन्द्र समेत लेखपाल और वकील मौजूद रहे ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें