div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
आशियाना पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
वीडियो में 8-10 लड़के दिख रहे
वायरल वीडियो में 8-10 लड़के दिख रहे हैं। सभी एक कमरे में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक लड़का फायरिंग किया। एक के बाद एक उसने तीन गोलियां चलाईं। उसके साथियों ने वीडियो भी शूट किया।
जिस इलाके में फायरिंग कर इस वीडियो को बनया गया। वहां के लोगों का कहना है कि लड़के काफी दबंग किस्म हैं, अक्सर असलहा दिखाकर लोगों को डराते रहते हैं। पुलिस वीडियो की पुष्टि जांच कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आशियाना थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।div
divdiv
वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला की फायरिंग करने वाले युवक का नाम शुभम प्रजापित और सत्यम प्रजापित बताया है। इनके साथ कई अन्य लड़के भी रहते हैं। जो ग्रुप बनाकर साथ रहते हैं।
हाल में ही 18 जून को रात करीब 8 बजे दबंगों ने एक परिवार से मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया था। इलाके में इन लोगों ने गुंडई का माहौल बना रखा है। कभी कट्टे से तो कभी राइफल से वीडियो बना कर वायरल करते हैं।
एक्शन की तैयारी में पुलिस
वायरल वीडियो को लेकर आशियाना पुलिस एक्शन की तैयारी में है। पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है। दो का पता लगाया जा सका है। इलाके के लोगों ने इनके बारे में पता किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

