Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। सपा नेता ने किया अस्पताल का दिखाओ पूजा शुक्ला?

July 7, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” लखनऊ के जानकीपुरम स्थित पारुल हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″लखनऊ के जानकीपुरम स्थित पारुल हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ में डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। 8 महीने की गर्भवती महिला को सरकारी आशा बहू ने कमीशन के चक्कर में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां 2 दिनों तक इलाज चला, लेकिन महिला की हालत बिगड़ती चली गई। इससे महिला और गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। घटना जानकीपुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल की है।

जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम देवान्ती यादव (35) था। वह पति सूरज यादव के साथ मड़ियांव के सीतापुर रोड गायत्री नगर में रहती थी। देवान्ती 8 महीने की गर्भवती थी। 5 जुलाई को उसे दर्द उठा तो गांव की आशा बहू से संपर्क किया गया। आशा बहू ने कमीशन के चक्कर में उसे सरकारी हॉस्पिटल की जगह जानकीपुरम के पारुल हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया।

वहां इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद हॉस्पिटल में इलाज कर रही डॉक्टर प्रियंका मिश्रा ने मरीज को रेफर नहीं किया। मृत महिला के पति का आरोप है कि डॉक्टर ने कहा- हॉस्पिटल से कोई पर्चा नहीं मिलेगा, ऐसे ही ले जाना है तो ले जा सकते हो।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के जानकीपुरम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद लोग थाने पहुंचे।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के जानकीपुरम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद लोग थाने पहुंचे।div
divdiv

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंची पुलिस

परिजनों का आरोप है कि सही इलाज नहीं मिलने की वजह से महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है।

सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मुकदमा लिखकर कार्रवाई करेगी। वहीं, इस घटना पर तीमारदार सपा नेता पूजा शुक्ला के पास पहुंचे। पूजा शुक्ला अपने समर्थकों के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचीं।

उन्होंने कहा- इस मामले पर पुलिस पहले तो डॉक्टर को गिरफ्तार करे। इसके साथ ही चेतावनी दी की अगर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो अस्पताल के साथ थाना का घेराव भी करेंगे।

पूजा ने कहा कि पुलिस और सीएमओ कार्यालय में बैठे जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही प्राइवेट हॉस्पिटल में धनउगाही की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, परिजनों का सवाल है कि जच्चा-बच्चा की मौत का जिम्मेदार कौन है। डॉक्टर या हॉस्पिटल मैनेजमेंट? इस सवाल का जवाब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें