Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ नगर निगम की लापरवाही के चलते एक व्यापारी नेता हादसे के शिकार होते-होते बच गए।

By admin · July 7, 2024 · 1 min read
गड्‌ढे में फंसी कार - Dainik Bhaskar
गड्‌ढे में फंसी कार

लखनऊ नगर निगम की लापरवाही के चलते एक व्यापारी नेता हादसे के शिकार होते-होते बच गए। नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्‌ढे में उनकी कार दो घंटे तक फंसी रही। देर शाम जेसीबी की मदद से किसी तरह से कार बाहर निकाली गई।

आलमबाग के व्यापारी नेता मनीष अरोड़ा अपनी एक्सयूवी कार से शाम 6:30 बजे हजरतगंज आ रहे थे। अभी वह गौतम पल्ली थाने के विक्रमादित्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि उनकी गाड़ी अचानक से धंस गई।

जब उन्होंने गाड़ी आगे-पीछे करके निकालने की कोशिश की तो वह और उसमें धंसती गई। काफी मशक्कत के बाद जब गाड़ी नहीं निकली तो उन्होंने जेसीबी बुलाकर लोगों की मदद से गाड़ी निकलवाई।

और खबरें