Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कुछ भ्रष्ट बिजली कर्मियों की वजह से सरकार की छवि हो रही है धूमिल सीमावर्ती क्षेत्र में मिल रही 10 घंटे बिजली। बार बार बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र में हाहाकार।

July 21, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में बिजली की बार बार कटौती व नित्य रोस्टर बदलने को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। बिजली को लेकर की गई मुख्यमंत्री महोदय की घोषणाएं हवा हवाई सिद्ध हो रही है।

बिजली के जिम्मेदार अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नही उठाते। हल्की हवा या बूंदाबांदी पर अधिकारी कह देते हैं कि मेन लाइन फाल्ट हो गयी। रात में नगर पंचायत रुपईडीहा मे कहीं फाल्ट हो जाती है व केबिल जल जाती हैं तो कोई पुरसाहाल नही है। ऐसे में उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं।

उपभोक्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। वर्तमान में सुबह 3 बजे से 6 तक, 9:45 बजे से 12:15 बजे तक यह घोषित रोस्टर है। इसके बाद बार बार बिजली आती जाती रहती है। इस उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। बिजली विभाग की घोषणा के अनुसार नगर पंचायत को 21:30 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। परंतु रुपईडीहा नगर पंचायत को कट पिट कर मात्र 10 घंटे बिजली मिल रही है।

एसडीओ बिजली नानपारा राम मनोहर यादव से उनके मोबाइल नंबर 9415093986 पर बात करने की कोशिश की जाती है तो वे उपभोक्ताओं के फोन तक नही उठाते। जबकि मुख्यमंत्री महोदय के आदेश हैं कि अधिकारी तुरंत फोन उठाकर आमजन की समस्या सुनकर समाधान करेंगे।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
21/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें