div class=”f3e032cb”
div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। उनकी तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रांशु दत्त द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। BJP कार्यकर्ता अखिलेश यादव द्वारा ‘मठ’ को लेकर दिए गए बयान से नाराज दिखे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को हिंदू विरोधी भी बताया।
पहले देखें अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीरें
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में अखिलेश यादव का पुतला फूंकते हुए भाजपा कार्यकर्ता।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के लोग।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में अखिलेश के पुतले में लगी आग को बुझाने का प्रयास करती हुई पुलिस।div
divdiv
अखिलेश बोले थे- माफिया और मठाधीश में अंतर नहीं
अखिलेश यादव के ‘मठाधीश’ बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर विरोध किया। अखिलेश यादव का पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया।
प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा-अखिलेश यादव हिंदू विरोधी हैं।div
divdiv
भाजपा कार्यकर्ता बोले- सपा अपराधियों की संरक्षक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है, वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप पैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते।
अखिलेश यादव को मठाधीश और माफिया में अंतर नहीं पता है। वह मठ-मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं। मठाधीश को माफिया से जोड़ना गलत सोच की पराकाष्ठा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्राशू दत्त द्विवेदी ने नेतृत्व में अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।div
divdiv
पूरे प्रदेश में फूंका गया अखिलेश का पुतला
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्राशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया है। अखिलेश यादव महंतों की तुलना माफियाओं से कर रहे हैं।
आज जब माफियाओं को खत्म किया जा रहा है, तो उनके पेट मे दर्द क्यों हो रहा है। वे हिंदुओं को लेकर वह टिप्पणी करते हैं, क्योंकि हिंदू शांत रहता है। अगर वह किसी अन्य धर्म पर टिप्पणी करें तुरंत लोग जवाब मिलेगा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि अखिलेश यादव महंतों के बारे में गलत बोल रहे हैं।div
divdiv
बीजेपी लड़ती है हिंदू समाज की लड़ाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा हिंदू समाज की लड़ाई लड़ी है और पूरा सम्मान दिया है। अन्य दलों ने सिर्फ हिंदुओं का अपमान करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश के सम्मान में और हिंदुओं के सम्मान में आवाज उठाती आई है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अखिलेश यादव ने माफी नहीं मांगी, तो पूरे प्रदेश में उनके विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला जलाते वक्त पुलिस मौजूद रही और आग बुझाने की कोशिश की गई।




