Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

आमजन को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशल्कु एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस एम्बुलेंस सुविधा दी है।

October 5, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

आमजन को बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने निशल्कु एडवांस लाइफ सपोर्ट एएलएस एम्बुलेंस सुविधा दी है। एएलएस सभी इमर्जेन्सी चिकित्सा उपकरणों व दवाओं से लैस है, जो कि उत्तर प्रदेश के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है।

शुक्रवार 04/10/24 को
आकाश वर्मा पुत्र श्री गोविंद राम निवासी ग्राम भुडहा थाना नीमगांव, जिला लखीमपुर, अपने भाई आकाश वर्मा,26 वर्ष, भाभी रूबी वर्मा, 24 वर्ष, उनके जुड़वा बच्चे अपूर्व और पूर्वी,4 वर्ष के साथ सीतापुर से अपनी कार से घर आ रहे थे, दोपहर लगभग 1:30 बजे हरगांव में काली माता मंदिर के पास अचानक सामने भैंस आ गई जिसको बचाने के चक्कर में कार चालक आकाश से कार अनियंत्रित हो कर पलट गई।

राहगीरों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लखीमपुर मे भर्ती करवाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गाड़ी में सवार सोनम वर्मा और आदर्श वर्मा की हालत की गंभीरता देखते हुए लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया और परिजनों को निशुल्क एडवांस लाइफ सप्पोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस) को काल करने को कहा I केस पंजीकृत होते ही एएलएस संख्या यूपी 32 ईजी 6297, और यूपी,32 बीजी 8214 शीघ्र ही आ गई।

रास्ते मे मरीज को एएलएस के ईएमटी तौहीद खान और पंकज गुप्ता ने अपनी कुशलता और सूझबूझ से रास्ते मे मरीज को प्राथमिक उपचार के साथ मल्टी पैरा मॉनिटर की सुविधा देते हुए और चालक दुर्गेश और राजपाल की तत्परता से सही समय से मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती करवा दिया जिससे मरीजों का सही समय पर ईलाज होने के कारण जान बच गई।

इस पहल के लिए मरीज के परिजनों ने प्रदेश की योगी सरकार को निशुल्क एडवांस लाइफ सप्पोर्ट सुविधा के लिए धन्यवाद किया और एम्बुलेंस संचालन संस्था मेडकेयर 365 मेडिकल सर्विस प्रा ० लिमिटेड के एम्बुलेंन्स स्टाफ की सरहाना की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें