Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ उत्तर प्रदेश मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर के गेट पर यूपी कांग्रेस के महासचिव अनिल यादव ने काले पेंट से चोर-बेईमान लिख दिया।

October 16, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” लखनऊ में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर आपत्तिजनक शब्द लिखते यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″लखनऊ में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर आपत्तिजनक शब्द लिखते यूपी कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव।div
div class=”fe1b7d06″div

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर के गेट पर यूपी कांग्रेस के महासचिव अनिल यादव ने काले पेंट से चोर-बेईमान लिख दिया। नेम प्लेट पर भी कालिख पोत दी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोका तो झड़प हो गई।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जाते-जाते अनिल यादव धमकी देकर गए। उन्होंने कहा, ‘दिनेश प्रताप ने प्रियंका गांधी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी नेता के खिलाफ कोई कुछ भी बोल देगा, स्वीकार नहीं करेंगे। अगर दिनेश प्रताप मिल जाते तो उनके चेहरे पर भी कालिख पोत देता।

div class=”f3e032cb “मंत्री के घर के बाहर गेट पर कांग्रेस महासचिव ने काले पेंट से चोर, बेईमान लिखा।div
div class=”f46ba790″मंत्री के घर के बाहर गेट पर कांग्रेस महासचिव ने काले पेंट से चोर, बेईमान लिखा।div
div class=”f3e032cb “नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।div
div class=”f46ba790″नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।div
div class=”f3e032cb “अनिल यादव ने धमकी देते हुए कहा कि हम अपनी नेता के खिलाफ गलत बात स्वीकार नहीं करेंगे।div
div class=”f46ba790″अनिल यादव ने धमकी देते हुए कहा कि हम अपनी नेता के खिलाफ गलत बात स्वीकार नहीं करेंगे।div
div class=”f3e032cb “कालिख को पेपर लगाकर छिपाया गया। पेंटर बुलाया गया है।div
div class=”f46ba790″कालिख को पेपर लगाकर छिपाया गया। पेंटर बुलाया गया है।div
divdiv

प्रियंका गांधी से माफी मांगें, वरना यूपी में रह नहीं पाएंगे

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का सरकारी आवास गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में है। बुधवार दोपहर कांग्रेस नेता अनिल यादव मंत्री के आवास पर पहुंचे। उनके साथ ठाकुर नितांत सिंह, विजय पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा भी थे। अनिल ने जेब से स्प्रे करने वाला काले रंग का पेंट निकाला और गेट पर चोर-बेईमान लिख दिया।

अनिल ने अपने साथियों के साथ दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। अनिल ने कहा कि हमारी नेता के खिलाफ गली का कोई टुच्चा आदमी कुछ भी बोल देगा, हम स्वीकार नहीं करेंगे। प्रियंका गांधी के खिलाफ बोलकर क्या दिनेश सिंह उत्तर प्रदेश में रह पाएंगे?

कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी के कारण आज हम राजनीति में हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने सम्मान की लड़ाई लड़ी। प्रदेश के दलितों और पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों संघर्ष करके किसानों की और आम आदमी की लड़ाई लड़ी।

अनिल यादव ने कहा- दिनेश प्रताप सिंह चोर हैं। अगर उनमें हिम्मत होगी तो सड़क पर उतरकर जवाब देंगे। महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम लगातार इनका विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि दिनेश प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए। प्रियंका गांधी करोड़ों लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं। इस बयान से सभी लोगों में गुस्सा है। हमारी मांग है कि दिनेश प्रताप सिंह चौराहे पर आकर प्रियंका गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

अब जानिए विवाद किस बात पर है?

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट दिया है। यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा। प्रियंका को टिकट मिलने के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने X पर लिखा- अंतत: लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई है।

दिनेश ने प्रियंका गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका तंज सीधे तौर पर उन्हीं पर ही था। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी थीं। उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं…नारा दिया था।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना था और वायनाड छोड़ी थी।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ लड़ा था चुनाव

उद्यान विभाग के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को कुशीनगर के प्रभारी मंत्री हैं। दिनेश कांग्रेस से 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार विधान परिषद सदस्‍य बने थे। 2018 में उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा था। दिनेश ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था।

उनकी उम्‍मीदवारी की वजह से सोनिया गांधी के वोटों का ग्राफ काफी नीचे आ गया था। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार एमएलसी बने। दिनेश प्रताप सिंह का परिवार रायबरेली में पंचवटी नाम के आवास में रहता है। पिछले करीब एक दशक से उनका परिवार रायबरेली की राजनीति के केंद्र में है।

2024 लोकसभा चुनाव में दिनेश ने रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसमें वह 3 लाख 90 हजार वोटों से हार गए थे। इसके बाद उनका गुस्सा फूटा था। उन्होंने कहा था- अब जनता दर्शन कार्यक्रम को रोक कर अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करूंगा। मेरी तरह राहुल गांधी भी हर शनिवार और रविवार को जनता दर्शन करें। रायबरेली की जनता के सुख-सुख और शादी-ब्याह में शामिल हों।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें