Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

ककरहा रेंज के गंगापुर में आज पांचवा तेंदुआ फिर हुआ पिंजरे में कैद।

By admin · October 22, 2024 · 1 min read

 

पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग रेंज कार्यालय लेकर गए


पत्रकार मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच -कतरनियाघाट घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज के गंगापुर में एक तेंदुआ फिर हुआ पिंजरे में कैद। ,

मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए ककरहा रेंज के गंगापुर के ककरहा बीट में वन विभाग द्वारा लगाया गया था पिंजरा। मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में एक नर तेंदुआ कैद हो गया। ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा में एक किसान पर तेंदुए के हमले में हुई मौत के बाद लगातार पिंजरे लगाए जा रहे हैं। आज फिर लगभग शाम 7:00 बजे पांचवा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

पिजरे में कैद तेंदुए को वन विभाग रेंज कार्यालय ले गई। तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पकड़े गए तेंदुए को बताये स्थान पर छोड़ा जाएगा। ककरहा वन क्षेत्रा अधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया पकड़ा गया तेंदुआ नर है उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष है पकड़े गए तेंदुए का वजन 65 से 70 किलो है।

और खबरें