Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की महिला को एक युवक बार-बार फोन करके परेशान करता है। वह महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है

By admin · October 22, 2024 · 1 min read
पुलिस ने घटना के पीछे किसी परिचित के होने की आशंका जताई है।

लखनऊ की महिला को एक युवक बार-बार फोन करके परेशान करता है। वह महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है। पैसे की डिमांड करता है और यह भी कहता है कि पैसा नहीं मिला तो वह अश्लील वीडियो उसके पति को भेज देगा।

इससे परेशान महिला ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर ले लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन नंबरों से कर रहा है फोन

ठाकुरगंज निवासी महिला का आरोप है कि कुछ दिनों से एक युवक तीन अलग-अलग नंबरों से फोन करता है। जब महिला ने फोन रिसीव किया तो युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवक दावा करता है कि महिला का अश्लील वीडियो उसके पास है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं उनके पति को भी कॉल कर गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांग रहा है। ऐसा न करने पर बदनाम करने की धमकी दी।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक नंबर के आधार पर आरोपियों के विषय में जानकारी की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें