Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है।

October 23, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मंगलवार रात 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जानकीपुरम CDRI के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सूचना पर क्राइम ब्रांच और जानकीपुरम पुलिस भिटौली क्रॉसिंग के पास पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच दो स्कूटी सवार आते दिखे जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी स्कूटी सवार भागने लगे। पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टांग कर गाड़ी में बैठाया और ट्रामा सेंटर ले गई।

एडीसीपी जितेंद्र दुबे का कहना है आरोपी कमलेश पुत्र शिव प्रकाश तिवारी दौलतगंज ठाकुरगंज का रहने वाला है। शहर भर में लूट, चेन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। इसका एक साथी भाग गया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस मिला है। सोमवार को जानकीपुरम इलाके में एक लूट की घटना हुई थी। जिसमें सीसीटीवी में कमलेश की पहचान हुई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रहे थी। पुलिस का कहना है कि कमलेश तिवारी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बुजुर्ग की चेन लूटकर हुए थे गायब

एसीपी बृज नारायण तिवारी ने बताया कि कमलेश ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे जानकीपुरम सेक्टर-एफ के रहने वाले विकास कुमार सिंह की मां शैलबाला (62) की चेन लूट ली थी। घटना उस दौरान की थी जब बुजुर्ग अपनी पोती के साथ टहल रही थी। तभी स्कूटी से आए दोनों बदमाशों ने पता पूछने के बहाने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आकांक्षा परिसर की ओर भाग निकले थे। तभी से पुलिस दोनों आरोपी की तलाश में लगी थी।

div class=”f3e032cb “पैर में गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।div
div class=”f46ba790″पैर में गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “हिस्ट्रीशीटर कमलेश तिवारी पर अलग-अलग थानों में करीब 28 मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।div

हिस्ट्रीशीटर कमलेश तिवारी पर अलग-अलग थानों में करीब 28 मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें