Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सीएचसी मोतीपुर में एक प्रसूता ने फिर तीन नवजात को दिया जन्म

November 8, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में गुरुवार की सुबह नगर पंचायत मिहींपुरवा बुटनिहा निवासिनी एक महिला ने गुरुवार की सुबह 3 नवजात शिशुओं को जन्म दिया था। जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। जबकि दो नवजात पूरी तरह स्वस्थ थे।
वही शुक्रवार की सुबह फिर लगभग 10:00 बजे नैनिहा खड़िया निवासिनी ममता पत्नी संतोष उम्र 35 वर्ष छठ पूजा कर घर वापस घर जा रही थी। तभी अचानक उसके पेट में दर्द उठ गया।

आनन फानन में परिजन उसे घर लेकर पहुंचे। तभी महिला ने एक मृत नवजात को जन्म दिया। महिला की हालात को गंभीर देखते हुए परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में ले जाकर भर्ती कराया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ नर्स शिल्पा एवं ज्योति ने गर्भवती महिला का प्रसव कराया। प्रसव के दौरान महिला ने दो नवजात शिशुओं को और जन्म दिया।

दोनों नवजात शिशुओं का वजन कम होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या ना हो इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रिफर कर दिया गया। नवजात शिशुओं का वजन 1 किलो 150 ग्राम एवं 9 सौ38 ग्राम है। जानकारी के अनुसार महिला के पहले से सात बच्चे हैं। शुक्रवार को जन्मे बच्चों में दो लड़की एवं एक लड़का है। जिसमें एक लड़की की मृत्यु हो गई है। अब कुल संख्या नौ हो गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें