div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″संजय प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्षdiv
div class=”fe1b7d06″div
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में संजय प्रताप सिंह को प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ उन्हें प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div
संजय प्रताप सिंह को विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने हेतु प्रमुख अभियंता विकास और विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह परिवर्तन विभाग में कार्यों के बेहतर प्रबंधन और प्रशासनिक क्षमता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके पूर्व इस पद पर योगेश पवार की तैनाती थी जो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यों में गति मिलेगी।
वहीं लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता स्तर-2 सिविल के पद पर कार्यरत मुकेश चन्द्र शर्मा को प्रमुख अभियंता के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। शर्मा अब प्रमुख अभियंता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं ने बधाई दी है।




