Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सुभासपा विधायक बेदी राम के मामले में नगर निगम की तरफ से कमेटी का गठन कर दिया गया है।

By admin · February 12, 2026 · 1 min read
लखनऊ में सुभासपा विधायक बेदी राम के मामले में नगर निगम की तरफ से कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी गंगोत्री विहार में नालों की पैमाइश करेगी। इसके बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। संपत्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य लोगों की टीम बनाई गई है। यह मामले में पूरी रिपोर्ट नगर निगम को देगी। वहीं, विधायक बेदी राम के लॉन की भी पैमाइश होनी है।

नगर निगम ने तहसील को भेजी डिटेल

नगर निगम की तरफ से मामले में तहसील को पत्र भेजा गया है। इसके बाद भरवारा में बने सभी सरकारी नालों के जमीन की जांच होगी। इसके बाद नगर निगम की तरफ से मामले में रिपोर्ट भेजी जाएगी। विधायक बेदी राम की शिकायत के बाद नगर निगम की तरफ से सपा पार्षद ममता रावत के पति गौतम रावत के भी संपत्तियों की पैसाइश नगर निगम की तरफ से की जाएगी। विधायक की शिकायत और आरोप के बाद पूरा नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है।

नाला खुलवाने से लोगों को मिलेगी राहत

नगर निगम की रिपोर्ट सामने आने के बाद नगर निगम की तरफ से नालों को खुलवाया जाएगा। ताकि पिछले डेढ़ साल से समस्या झेल रहे गंगोत्री विहार के लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल लोगों ने नाला बंद करने का आरोप सुभासपा विधायक बेदी राम पर आरोप लगाया है।

और खबरें