Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बंकी स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

March 13, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″बाराबंकी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बंकी स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कतार में आगे-पीछे होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

बताया जा रहा है कि एजेंसी पर लगे उपभोक्ताओं की कतार में आगे-पीछे होने को लेकर अब्दुल और मनीष कुमार के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के करीब 6.75 लाख उपभोक्ता हैं। इनकी आपूर्ति के लिए लगभग 235 गैस एजेंसियां संचालित हैं। एजेंसियों का दावा है कि प्रतिदिन 17 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि हफ्तों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

एलपीजी की इस कमी का असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। जिले के कई छोटे होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में घबराहट बढ़ गई है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।

div class=”f3e032cb “div

उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे एजेंसियों के बाहर भीड़ और तनाव लगातार बढ़ रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें