Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सगाई के चार दिन बाद हुई शिवानी सिंह (22) की हत्या का खुलासा हो गया है। बॉयफ्रेंड ने रबर के पाइप से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी।

By admin · May 19, 2026 · 1 min read

लखनऊ में सगाई के चार दिन बाद हुई शिवानी सिंह (22) की हत्या का खुलासा हो गया है। बॉयफ्रेंड ने रबर के पाइप से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। सीमेंट की ईंट से सिर कूचकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

आरोपी की पहचान प्रेम कुमार मांझी (23) पुत्र भगवान मांझी निवासी एल्डिको कालोनी, थाना पीजीआई के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम मदारपुर पोस्ट शाहजीतपुर मसरख छपरा बिहार का रहने वाला है।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 7-8 साल से शिवानी से दोस्ती थी। करीब 6 माह से शिवानी अपने ऑफिस के मनीष के साथ घूमना-फिरना शुरू कर दिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि उसे शिवानी की सगाई होने से कोई आपत्ति नहीं थी

पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवानी की मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
शिवानी की मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
हत्या की खबर लगते ही शिवानी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।
हत्या की खबर लगते ही शिवानी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पता चला कि हत्या हो गई है

एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड में किराए के मकान में शिवानी अपने माता-पिता और 19 साल की छोटी बहन के साथ रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मां गीता (39) घरों में झाड़ू-पोछा करती है, जबकि दीपू (42) शटरिंग का काम करते हैं। शिवानी रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी।

परिजनों के मुताबिक, शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शिवानी 17 मई (रविवार) को सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों को चिंता हुई तो तलाश शुरू की। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को पुलिस के पास गए। वहां एक लाश मिलने की बात बताई गई। मां ने तस्वीर देखकर शिवानी की शिनाख्त की। पुलिस ने उन्हें बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे उसका शव सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में मिला।

शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के के साथ सगाई हुई थी।
शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के के साथ सगाई हुई थी।

परिजनों ने प्रेम पर जताया शक

मृतका शिवानी एमआरएम ग्रुप में चैनल पार्टनर के रूप में कार्यरत थी। ऑफिस वृंदावन गेट नंबर 2 साई काम्प्लेक्स में ऑफिस है। घर से ऑफिस की दूरी तीन किलोमीटर है। परिजनों ने घर से 200 मीटर दूर रहने वाले लड़के प्रेम कुमार मांझी पर आशंका जताई।

पिता दीपू ने बताया कि वह काम के सिलसिले में प्रयागराज गए थे। मोहल्ले में रहने वाले प्रेम ने बेटी की हत्या की है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

‘दूसरे युवक के साथ शिवानी का घूमना-फिरना पसंद नहीं था’

हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गईं। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। सबूतों के आधार पर पुलिस ने शिवानी के ब्वायफ्रेंड प्रेम कुमार मांझी (23) पुत्र भगवान मांझी को गिरफ्तार किया।

वह लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। पूछताछ में आरोपी प्रेम ने बताया कि वह शिवानी से लगभग 7-8 साल से दोस्ती रखता था। इधर 6 महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के दोस्त मनीष के साथ ज्यादा घूमती थी।

सर्विलांस से बचने के लिए मोबाइल नहर में फेंका

पुलिस की पूछताछ में प्रेम ने बताया कि शिवानी और मनीष के कुछ फोटोग्राफ्स भी शिवानी के मोबाइल में देखे थे। मनीष के साथ उसका घूमना-फिरना पसंद नहीं था। जिस कारण उसने शिवानी की हत्या की योजना बनाई।

रविवार को 9.30 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे आवास विकास योजना उतरेटिया रेलवे लाइन के निकट जंगल के पास ले गया। वहां वाटर लेबिलिंग वाले रबर के पाइप से उसका गला घोंटा दिया।

सड़क से किनारे झाड़ियों में ले जाकर पास पड़ी सीमेंट की ईंट से उसका सिर कूच दिया। उसका मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में ले जाकर फेंक दिया। उसने बताया कि शिवानी की सगाई से उसे कोई आपत्ति नहीं थी।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की है। उसके पास से हत्या में प्रयोग किए जाने वाली सीमेंट की ईंट बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

और खबरें