Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

हाईवे पर दो ट्रैकों की आपसी भिड़ंत,, तेल उठाने के लिए टूट पड़े ग्रामीण,, खलासी की मौत।

May 22, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/नानपारा लखीमपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा पुलिया पर दो ट्रैकों के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रक में बैठे एक खलासी की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबोझा पुलिया पर शुक्रवार को उस हड़कंप मच गया जब कंटेनर व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी।सुबह लगभग दस बजे ट्रेलर संख्या पी बी13 ए डब्लू 6207जिसका ड्राइवर मुसौवर पुत्र अब्दुल समद निवासी ग्राम छपरा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर अपने क्लीनर सुहेब पुत्र राशीद के साथ गिट्टी लदा हुआ ट्रक लखीमपुर की तरफ से रायबोझा पुलिया पर पहुंचा था।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

इसी बीच नानपारा की तरफ से एक कंटेनर सरसों तेल से लदा संख्या एच आर 55 टी 3037 जिसका ड्राइवर मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद हनीफ ग्राम उझारी थाना सैद नगली जनपद अमरोहा आ पहुंचा। इसी दौरान दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में गिट्टी लदे ट्रक में बैठे खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

div style=”width: 480px;” class=”wp-video”div

और दोनों चालक घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर सरसों का तेल रोड पर बिखर गया। मौके का फायदा उठाते हुए ग्रामीण डिब्बे लेकर तेल भरने के लिए टूट पड़े। हादसे के बीच तेल भरते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इंसानियत पर सवाल उठाने लगे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युमन सिंह एवं थाना अध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके से लोगों को दूर हटाकर एक तरफ मार्ग को बहाल कर दिया गया। वही दुर्घटना में ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकाल कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें