Bigg Boss 20: 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ नया सीजन, MC Mary Kom की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss का 20वां सीजन आखिरकार शुरू हो गया है। ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही सलमान खान ने इस सीजन के 16 कंटेस्टेंट्स का बिग बॉस के घर में स्वागत किया। इस बार शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और गेमिंग की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 20 की सबसे खास एंट्री भारत की दिग्गज बॉक्सर MC Mary Kom की रही। रिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद अब मैरी कॉम बिग बॉस के घर में अपना गेम खेलती नजर आएंगी। उन्होंने शो में अनुशासन बनाए रखने की बात कही है। उनकी एंट्री ने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
इस सीजन में टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हुए हैं। माही विज, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, आसिफ खान और अमन गांधी समेत कई कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर का हिस्सा बने हैं।
इस बार शो में सोशल मीडिया और गेमिंग की दुनिया से भी चर्चित नाम पहुंचे हैं। इनमें स्काउट यानी तन्मय सिंह और हिप-हॉप आर्टिस्ट युंग डीएसए की एंट्री खास तौर पर चर्चा में रही। वहीं अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी भी इस सीजन में नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 20 का घर भी इस बार नए अंदाज में तैयार किया गया है। घर की थीम ‘वरदान’ रखी गई है। करीब 10 हजार वर्ग फीट में तैयार किए गए इस घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं। घर के डिजाइन में भी कई नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जो शो को पहले के सीजनों से अलग बनाते हैं।
16 अलग-अलग personalities के एक ही छत के नीचे आने के साथ ही अब घर में दोस्ती, रिश्ते, टकराव और रणनीति का खेल शुरू हो चुका है। हर कंटेस्टेंट की नजर दर्शकों का फेवरेट बनने और फिनाले तक पहुंचने पर होगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Bigg Boss 20 में कौन दर्शकों का दिल जीत पाएगा और कौन फिनाले तक अपनी जगह बना पाएगा? इसका जवाब आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा।
div
Source: Filmitics

