Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

लाहौर में विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन गिरफ्तार    

September 20, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Imran Khan Sister: रविवार, 20 सितंबर को लाहौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी ग…

Hindi News /

अंतरराष्ट्रीय न्यूज /

Imran Khan Sister: रविवार, 20 सितंबर को लाहौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तार राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले की गई है

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

3 min read

Imran Khan Sister: रविवार, 20 सितंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के प्रमुख इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार अलीमा अपने भाई की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को होने वाले PTI के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं

दरअसल, पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पिछले तीन साल से अधिक समय से अदियाला जेल में बंद हैं। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। वहीं, परिवार का आरोप है कि इमरान खान को इस हलात तक पहुंचाने में सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर का हाथ है

27 सितंबर को होना था विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट के अनुसार अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन उनके रिहाई को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रणनीति और योजना बना रही थीं। इस बीच 27 सितंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि 20 सितंबर के ऑर्डर की कॉपी से जानकारी शेयर करते हुए, डॉन ने बताया कि DC मुहम्मद अली एजाज ने पंजाब मेंटेनेंस ऑफ़ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960 (MPO) के तहत अलीमा और मोहम्मद अमीर नाम के एक आदमी को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने का आदेश दिया था

इमरान के बेटे ने ‘अगवा’ करने का लगाया आरोप

इस बीच इमरान खान के बेटे शाहरेजखान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अलीमा खान को सुबह घर से निकलने के बाद “अगवा” कर लिया गया। उन्होंने कहा “मेरी मां, अलीमा खान, आज सुबह घर से निकलने के बाद किडनैप हो गईं। हमारे परिवार को उनसे कोई कांटेक्ट नहीं है और न ही उनके बारे में कोई खबर है। लाहौर में उनके खिलाफ सभी केस में वह बेल पर हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह तुरंत उनके ठिकाने का पता बताए और उनकी सुरक्षित वापसी पक्की करे।”

इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता

रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेहत को लेकर चिंता के बीच मेडिकल चेक-अप कराया। हालांकि, उनके स्पोर्ट्स ने दावा किया है कि मेडिकल मदद न मिलने की वजह से उनकी सेहत खराब हुई है, लेकिन जेल अधिकारियों ने लगातार इस आरोप को खारिज किया है

पिछले महीने बहन से मिले थे इमरान खान

अगस्त 2026 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उन्होंने फिर से अदियाला जेल शिफ्ट कर दिया गया था

ये भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला: रिफाइनरी को बनाया निशाना, दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन, मास्को भी दहला

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *