Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बेटी का इलाज न मिलने पर पूर्व विधायक के पुत्र जिला अस्पताल में बैठे धरने पर।

June 8, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें


बहराइच मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में दो घंटे से भर्ती बेटी को इलाज न मिलने के कारण शनिवार दोपहर को पूर्व भाजपा विधायक जटाशंकर सिंह के पुत्र धरने पर बैठ गए। इससे हड़कंप मच गया। धरने की जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक पहुंचे। उन्होंने लोगों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन धरना जारी रहा।

बहराइच शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी बृजेंद्र पाल सिंह, पूर्व भाजपा विधायक जटाशंकर सिंह के पुत्र हैं। बृजेंद्र पाल सिंह की पुत्री चेष्ठा सिंह (15) की तबियत अचानक खराब हो गयी। पुत्री चेष्टा सिंह को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। तबीयत बिगड़ता देख पूर्व विधायक के पुत्र ने बेटी को शनिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी लेकर पहुंचे।

जहां काफी प्रयास करने के बाद भी इलाज नहीं हुआ। जिस पर पूर्व विधायक के पुत्र ने 25 नंबर वार्ड में जाकर डॉक्टर रजत से इलाज की बात कही, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। जिससे नाराज पूर्व विधायक के पुत्र परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के सामने धरने की जानकारी होने पर सीएमएस डॉ एमएमएम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

लेकिन सभी ने धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। वहीं पूर्व विधायक के परिवार के लोगों द्वारा धरना दिए जाने की जानकारी होने पर कोतवाली नगर और देहात पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंच गई है। मालूम हो कि पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह का निधन हो चुका है। वह पांच बार भाजपा पार्टी से विधायक रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें