Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट में मोनिस गारमेंट्स पर हुए हमले के 4 दोषियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

By admin · June 11, 2024 · 1 min read

लखनऊ के चिनहट में मोनिस गारमेंट्स पर हुए हमले के 4 दोषियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। कल रात देसी बम से बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। व्यापारियों में डर का माहौल बना दिया था।

चिनहट थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सतरिख रोड चिनहट से सभी दोषियों को 20 सुतली बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया, वे विधायक चौराहा के पास स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर कपड़े खरीदने गए थे, जहां दुकानदार के साथ उनका विवाद हुआ था।

इसी विवाद को लेकर उन्होंने दुकानदार को सबक सिखाने की नियत से मोनिस गारमेंट्स की बंद दुकान पर बम से हमला किया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोनू शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, सुमित मौर्य और गगन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

और खबरें