Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमती नगर में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली है। फन मॉल के पीछे जंगल में युवती अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी।

By admin · June 20, 2024 · 1 min read
यह इलाका फन मॉल के बगल का है। सुबह इसी जंगल में युवती बेहोश अवस्था में मिली। - Dainik Bhaskar
यह इलाका फन मॉल के बगल का है। सुबह इसी जंगल में युवती बेहोश अवस्था में मिली।

लखनऊ के गोमती नगर में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली है। फन मॉल के पीछे जंगल में युवती अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। कुछ लोग जंगल में गए तो देखा एक लड़की बेहोशी की अवस्था में है और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सुबह 9.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया की युवती लोवर और टी-शर्ट में थी लेकिन लोअर फटा हुआ था। वह बेहोशी का हालत में पड़ी थी।

पुलिस ने बताया- युवती को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवती अभी बेहोश है। होश आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

युवती का सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल बेहोशी की हालत में है।
युवती का सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल बेहोशी की हालत में है।

डॉक्टर बोले- युवती अभी नशे में

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा- युवती अभी नशे में है। होश नहीं आया है। देखने से गरीब परिवार की लग रही है। होश में आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद युवती के कपड़े भी बदले गए हैं।

पुलिस ने बताया- युवती से संबंधित किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई परिजन भी सामने नहीं आया है। युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। होश में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें