Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के आशियाना इलाके में कुछ युवकों ने बंद कमरे में फायरिंग की। पंजाबी गाने पर रील बनाने के लिए सिगरेट का धुआं उड़ाते रहे।

By admin · June 20, 2024 · 1 min read
लखनऊ के आशियाना इलाके में कुछ युवकों ने बंद कमरे में फायरिंग की। पंजाबी गाने पर रील बनाने के लिए सिगरेट का धुआं उड़ाते रहे। गोलियां चलाकर देर तक मस्ती की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आशियाना पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

वीडियो में 8-10 लड़के दिख रहे

वायरल वीडियो में 8-10 लड़के दिख रहे हैं। सभी एक कमरे में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक लड़का फायरिंग किया। एक के बाद एक उसने तीन गोलियां चलाईं। उसके साथियों ने वीडियो भी शूट किया।

जिस इलाके में फायरिंग कर इस वीडियो को बनया गया। वहां के लोगों का कहना है कि लड़के काफी दबंग किस्म हैं, अक्सर असलहा दिखाकर लोगों को डराते रहते हैं। पुलिस वीडियो की पुष्टि जांच कर रही है।

आशियाना थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
आशियाना थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला की फायरिंग करने वाले युवक का नाम शुभम प्रजापित और सत्यम प्रजापित बताया है। इनके साथ कई अन्य लड़के भी रहते हैं। जो ग्रुप बनाकर साथ रहते हैं।

हाल में ही 18 जून को रात करीब 8 बजे दबंगों ने एक परिवार से मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया था। इलाके में इन लोगों ने गुंडई का माहौल बना रखा है। कभी कट्टे से तो कभी राइफल से वीडियो बना कर वायरल करते हैं।

एक्शन की तैयारी में पुलिस

वायरल वीडियो को लेकर आशियाना पुलिस एक्शन की तैयारी में है। पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है। दो का पता लगाया जा सका है। इलाके के लोगों ने इनके बारे में पता किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

और खबरें