Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

By admin · July 7, 2024 · 1 min read

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 18 लाख रुपए भी हड़प लिए। डीसीपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर की रहने वाली युवती ने शिकायती पत्र देकर बताया कि एक साल पहले उसकी शादी गोमतीनगर विस्तार सुलभ आवास के रहने वाले अविनाश कुमार सिंह से तय हुई थी। अविनाश ने खुद को भोजपुरी एक्टर बताया था। दहेज में जमीन व गाड़ी की मांग की। जिसके लिए 20 लाख की डिमांड रख दी। लड़की के परिजनों 15 लाख कैश और 3 लाख ऑनलाइन दिए।

इस दौरान अविनाश ने मिलने के बहाने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद और पैसों की मांग करने लगा। इस पर युवती ने शादी के बाद पैसे देने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गया और मारपीट पर उतारू हो गया। लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। इसके बाद युवती ने डीसीपी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

कोल्डड्रिंक का लालच देकर छेड़छाड़

वहीं ठाकुरगंज इलाके में 12 साल की बच्ची से उसके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने बच्ची को कोल्डड्रिंक पीलाने का लालच देकर घर में बुलाया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके थाने आकर केस दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक बसंतकुंज कॉलोनी ठाकुरगंज का रहने वाला जैगन सिद्दीकी पुत्र काजी अली पेशे से एडवोकेट हैं। वहीं पर 12 साल की नाबालिग अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार को शाम करीब 4 बजे जैगन ने कोल्डड्रिंक का लालच देकर बच्ची को घर में बुलाया। इसके बाद उसे गलत नीयत से छुने लगा। जिसकी जानकारी बच्ची ने घर जाकर मां दी। इसके बाद बच्ची की मां ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायद दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और खबरें