Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से आईसीपी कर्मियों को बदनाम करने के लिए वायरल किया फर्जी वीडियो।

July 7, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

 

बहराइच। आईसीपी के प्रबंधक बीएस सिसोदिया व जूनियर इंजीनियर नवजोत सिंह सहित 3 लोगो के विरुद्ध एक षड्यंत्र कर फर्जी नेपाली लड़की का वीडियो वायरल किया गया। जिसकी इंडो नेपाल के क्षेत्रों मे भारी निंदा हो रही है। इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो सारी घटना निराकार सिद्ध हुई है। अपने बयान में प्रबंधक सिसोदिया ने बताया है कि जहां मेरा ऑफिस है वहां से एसएसबी व इमिग्रेशन की चेक पोस्ट काफी दूरी पर है।

वहीं नेपाल से आने वाली यात्री बसों की जांच वहीं होती है। इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी वहां मौजूद एसएसबी व इमिग्रेशन कर्मियों को मिलनी चाहिए थी। आईसीपी से पचपकरी चौक एक किलोमीटर है। वहां अवैध वसूली करने वाले तत्वों ने बस को रोककर लड़की का फर्जी वीडियो बनाया। ये तत्व पुराने मार्ग से ही बस को लाने के लिए लगे है।

मिली जानकारी के अनुसार रुपईडीहा कस्टम भी यही चाहता था कि पुराने मार्ग से ही मैत्री बसों का आवागमन हो। इस सामाजिक तत्वों व कस्टम कर्मियों की मिलीभगत से यह षड्यंत्र रचा गया। वायरल वीडियो में न लड़की का नाम है न ही पता है। वायरल वीडियो में लड़की का कहना है कि मैं अकेली बाथरूम में गयी थी मेरे साथ कोई लड़का नही गया। एक षड्यंत्र के तहत निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए यह फर्जी वीडियो वायरल किया गया है।

इस कांड की इंडो नेपाल बार्डर पर समाजसेवियों की भारी प्रतिक्रिया हुई है। आईसीपी रुपईडीहा के प्रबंधक बीएस सिसोदिया ने कहा कि मुझे कई समाजसेवियों का फोन आया मैंने उन्हें हकीकत बताई है। इस संबंध में समाजसेवी राकेश सिंह ने कहा है कि एक साजिश के तहत रुपईडीहा कस्टम व इन मैत्री बसों से अवैध वसूली करने वाले लोग इस कांड में शामिल है।

ये लोग इसी जुगत में लगे है कि मैत्री बसें पुराने रुट से आये व जाएं। जिससे कस्टम व अवैध वसूली करने वाले तत्व अपना काला धंधा चला सकें उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ट्रैफिक चौक के पास एक मैत्री बस से इसमें बनी स्पेशल कैविटी से लाखों का माल नेपाली कस्टम चोरी माल बरामद हुआ है।

यह मंशा अब पूरी नही हो रही है। प्रबंधक सिसोदिया व इमिग्रेशन विभाग इन मैत्री बसों को आईसीपी से चलाने के लिए सुरक्षार्थ ही यह व्यवस्था की गई थी। जो सामाजिक तत्वों व कस्टम को अखर रहा है।

7/7/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें