दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सम्मानित

Date:

लखनऊ/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा मे कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का विशेष प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को विभूति खंड, गोमती नगर स्थित होटल शिवा ग्रैंड मे संपन्न हो गया, संस्था मेडकेयर 365 मेडिकल सर्विस प्रा. लिमिटेड इन 250 एएलएस एम्बुलेंस का कुशल संचालन विगत 38 महीनों से अधिक समय से कर रही है।

इस दो दिनी प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडकेयर के डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सेवा प्रदाता कंपनी के प्रोजेक्ट हेड यूपी दीपक खरबंदा ने सम्मानित/पुरुस्कृत किया।

इस मौके पर मेडकेयर के संचालन प्रबंधक अनुराग कपूर, सीनियर एचआर शिवम बाजपाई, मीडिया/मार्केटिंग प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव,जिला प्रबंधक आकाश जौहरी, मेंटेनेंस प्रबंधक अनुज सिंह सहित जिला लखनऊ, उन्नाव,हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी मे कार्यरत ईएमटी और पायलट उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...