Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

March 13, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम एक युवक अपने खेत की तरफ से वापस आ रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक के सिर पर काफी जख्म आए हैं।

युवक ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई, शोर गुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को भगाया,और युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है।

पूरामामला कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के आजमगढ़ पुरवा गांव का है। जहां पर बीते दिनों तेंदुए के हमले में एक बालक की मौत भी हो गई थी।

जिसके बाद यहां पर पिंजरा भी लगाया गया था। बताया जा रहा है कि गांव के ही लखन्दर पुत्र राजदेव अपने खेत से वापस आ रहे थे। इसी दौरान पिंजरे के समीप मौजूद घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले में लखन्दर बुरी तरह से घायल हो गए। लखन्दर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया है।

जहां पर डॉक्टर आरपी सिंह के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे छोटे बच्चों पर हमले भी हो सकते हैं। वन विभाग के द्वारा पिंजरा लगाया गया है लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें