Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में दिव्यांग महिला से रेप किया गया। महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने

By admin · December 9, 2024 · 1 min read

लखनऊ के पीजीआई इलाके में दिव्यांग महिला से रेप किया गया। महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घर में घुसकर रेप किया। महिला भी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आई है। महिला का आरोप है विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की है। सुल्तानपुर की रहने वाली दिव्यांग महिला पीजीआई क्षेत्र में दो बच्चों के साथ रहती है। पति एक आपराधिक केस में जेल में बंद है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सेक्टर-17 में किराने की दुकान थी, जो उसके पति चलाते थे।

सेल्समैन का काम करता है आरोपी

उसकी दुकान पर दूध-ब्रेड की सप्लाई करने वाला सेल्समैन योगेश रस्तोगी पुत्र प्रेमशंकर रस्तोगी आता था। उसके पति की उसके साथ दोस्ती थी। आरोप है कि पति के जेल जाने की बाद योगेश घर आने जाने लगा। 3 अगस्त को योगेश उसके घर आया। वह घर पर अकेली थी।

जान से मारने की दी धमकी

उसके बच्चे घर के बाहर थे। यह देख योगेश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी का कहना है केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

और खबरें