Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में शादी समारोह में शामिल होने आए सुल्तानपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मार दी गई।

By admin · December 11, 2024 · 1 min read

लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में शादी समारोह में शामिल होने आए सुल्तानपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मार दी गई। बल्दीराय निवासी विजय पांडेय उर्फ फाइटर को सोमवार रात अर्जुनगंज में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली विजय के कंधे के पास लगी। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

शादी में पार्टी के दौरान हुआ विवाद

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। मामले की जांच की जा रही है। विजय के भाई भरत पांडेय से संपर्क किया गया है। शुरूआती जानकारी में पता चला कि विजय और उनके कुछ करीबी पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में सबका विवाद हो गया।

हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

गोली लाईसेंसी बंदूक से चली है। जो सीधे विजय के कंधे में जाकर लग गई। जिससे वो लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौजूदा समय में विजय की भाभी कंचन पांडेय वर्तमान में बल्दीराय से जिला पंचायत सदस्य हैं। विजय उनके प्रतिनिधि हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। भाई भरत को बुलाया गया है, जानकारी लेने के बाद सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी।

और खबरें