Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

2किलो 3 ग्राम चरस सहित नेपाली महिला गिरफ्तार।

December 28, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

रुपईडीहा। गुरुवार की रात 8 बजे नेपाल भारत मैत्री सेवा बस से जांच के दौरान एक नेपाली महिला को एसएसबी व पुलिस की टीम ने 2 किलो 3 सौ ग्राम नेपाली चरस सहित गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए आईसीपी पर सुरक्षार्थ तैनात एसएसबी 42वी वाहिनी के उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने बताया कि मैं व मेरे साथ प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा ददन सिंह, एसआई अशोक कुमार का. शिवेंद्र कुमार वर्मा, एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई सदानंद कलिता, मनदीप कौर, रानी कुमारी आदि लोगो ने संदेह होने पर केबिन में ले जाकर महिला की जांच की। जांच के दौरान इसकी कमर में बंधी उक्त चरस बरामद हुई।

महिला की पहचान 52 वर्षीया मनमाली घर्ती पत्नी गन बहादुर घर्ती निवासिनी घर्तीगांव वार्ड नं 3 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। स्थानीय थाने लाकर इसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
27/12/2024

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें