Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में आयकर छापे में कमीशनखोरी:मेडिकल उपकरणों की सप्लाई करने वाले POCT साइंस हाउस ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

September 4, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

मेडिकल उपकरणों की सप्लाई करने वाले पीओसीटी साइंस हाउस ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा गुरुवार को भी जारी रहा। गोमतीनगर स्थित गर्ग हाउस में जांच के दौरान टीम को आलीशान बंगला और 100 से ज्यादा नौकर देखकर हैरानी हुई। इसके बाद विभाग ने अतिरिक्त अधिकारियों को भी जांच में शामिल कर लिया। शुरुआती जांच में करोड़ों की कमीशनखोरी के सुराग मिले हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सूत्रों के मुताबिक छापे में मिले कच्चे बही-खातों में सरकारी अधिकारियों को लाखों रुपए देने का विवरण दर्ज है। आयकर टीम अब यह पता लगा रही है कि ये अफसर कब और कहां तैनात रहे।

खातों से लाखों रुपए नकद निकाले

कंपनी के खातों से लाखों रुपए नकद निकाले जाने के प्रमाण भी मिले हैं। आशंका है कि यह रकम कमीशन के तौर पर अधिकारियों में बांटी गई होगी। हालांकि अब तक विभाग ने बरामदगी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

कई शहरों में छापेमारी

आयकर विभाग की भोपाल यूनिट ने गुरुवार को लखनऊ समेत भोपाल, मुंबई और इंदौर में कंपनी के 30 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई की थी। लखनऊ में गोमतीनगर और ट्रांसपोर्टनगर स्थित दफ्तरों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। बता दें कि बुधवार को भी लखनऊ के गोमती नगर में छापेमारी की कार्यवाही की गई थी।

कंपनी संचालक कई फर्मों से जुड़े

जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी के जितेंद्र तिवारी सात कंपनियों और सौरभ गर्ग एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों में निदेशक हैं। इसके अलावा जितेंद्र की ‘जीवन उदय फाउंडेशन’ नाम से भी एक कंपनी है। आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश में है कि ये फर्में मेडिकल कारोबार में सक्रिय हैं या फिर सिर्फ बोगस एंट्री और लेन-देन छिपाने के लिए बनाई गई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें